Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

मछलीशहर( जौनपुर)। स्थानीय नगर के एक पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह का मछलीशहर मंडल में भव्य स्वागत हुआ। 

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी का निर्वहन कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने ने स्पष्ट किया कि वे पहले भी कार्यकर्ता थे और आगे भी कार्यकर्ता ही रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि भाजपा में किसी का शोषण नहीं होगा। प्रत्येक कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी। मै कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हूं कि 2027 में हमे मछलीशहर जिले की चारों विधानसभा जीतना है आज से ही कार्यकर्ता जुट जाएं। स्वागत भाषण में पूर्व सांसद मछलीशहर बी पी सरोज उसके मनोनयन के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ अजय सिंह को संगठन चलाने का बेहतर अनुभव है सभी कार्यकर्ताओं साथ-साथ लेकर चलेंगे। कार्यक्रम के बाद नगर में गिरीश नारायण शुक्ला के आवास पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, मनोज जायसवाल, आशा मौर्या जयेश सिंह, राकेश कुमार जायसवाल, राजेश सिंह, मुकेश सिंह, वृजेश शुक्ला, अर्जुन विश्वकर्मा, अनुराग सिंहा, अभिषेक सिंह, भूपेंद्र सिंह फहमी भाई, रामलखन मौर्या, डॉ आर बी चौहान, सुनील मौर्य, जयानंद चौबे, राजन शुक्ला, विनय तिवारी, कृपाशंकर श्रीवास्तव, पवनगुप्ता, आशीष चौबे, बेबी प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष जायसवाल ने किया।

Tags

Top Post Ad

विज्ञापन Image

Below Post Ad

विज्ञापन Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)