👉जौनपुर में रही होली की धूम, खूब उड़े रंग-गुलाल
जौनपुर। होली की रंगत से पूरा जिला रंगा रहा। शहर से लेकर गांव देहात तक होली में खूब रंग और गुलाल उड़े। परम्परागत होली गीतों और भोजपुरिया गानों पर युवा थिरकते दिखाई दिए। शहर के ओलंदगंज, जेसीज चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, भंडारी, नईगंज समेत पूरे शहर में होली की धूम रही। वहीं गांव देहात में भी फगुआ गीत के साथ होली मनाई गई। शाहगंज, खेतासराय मडियाहू, मुंगरा बादशाहपुर गौराबाद शाहपुर, मछलीशहर बदलापुर में भी होली का उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल गश्त करते नजर आए।
होली खेल रहे युवकों को पुलिस ने पीटा
जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर नगर के कमालपर मोहल्ले में कुछ युवक होली खेल रहे थे। गश्त पर रहे सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह पहुंचे है और होली महोत्सव का आनंद ले रहे मोहल्ले के लड़कों पर लाठी चार्ज कर दिया।
अमित कुमार साहू और अमित कुमार गुप्ता ने वीडियो जारी करते हुए उक्त आरोप लगाया है। उक्त दोनों युवकों ने लाठी मारने का वीडियो भी जारी किया है। फिलहाल सत्यता क्या किस बात पर पुलिस ने लाठी चलाई ये तो जांच का विषय है।
फॉलो करें