Type Here to Get Search Results !

होली मिलन समारोह का मकसद समाज में एकजुटता लाना : संतोष आरएन सिंह

 

👉फाग गीतों और फूलों की बारिश के बीच उत्तर भारतीय संघ ने खेली होली

मुंबई। होली की धूम पूरे देश में रही। क्या नेता क्या अभिनेता और आम ओ ख़ास सभी ने जमकर होली खेली। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम को बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में फगुआ व फूलों संग होली खेली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे। पूरा परिसर गुलाब और गेंदे के फूलों की खुशबू से महक उठा और अबीर लगाकर एक दूसरे को लोगो ने गले लगाया। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह की संकल्पना से शुरू यह आयोजन मुंबई में होली पर सबसे बड़ा आयोजन बन गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर भारतीय संघ के संस्थापक स्वर्गीय बांकेलाल तिवारी और बाबू आरएन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने से हुई। सभी आमंत्रित लोगों का सत्कार उत्तर प्रदेश के पारंपरिक गमछे और महाराष्ट्र की सफेद टोपी पहनाकर किया गया। लोक गायक सुरेश शुक्ला ने पारंपरिक होली गीत पेश कर अलग समा बना दिया। इसके बाद उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने सभी आमंत्रित लोगों के साथ फूलों की होली खेलकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि इस अनोखे आयोजन का मकसद समाज में एकजुटता लाना है। यहां आकर लोगों को गांव की होली की याद आ जाती है। हम पिछले कुछ सालों से होली के त्योहार पर फूलों की होली का आयोजन कर रहे हैं। इस त्योहार पर फूलों की होली खेलकर हम सभी के बीच एकता का संदेश देने का प्रयास करते हैं।

इस मौके पर प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद हरिवंश सिंह ने स्टेज पर जाकर पारंपरिक होली गीत पेश कर माहौल को रंगीन बना दिया। उन्होंने शेरो-शायरी भी पेश की। उत्तर भारतीय संघ की फूलों की भव्य होली कार्यक्रम में नीदरलैंड से आए अप्रवासी भारतीय  शिवचरण छेदी भी शामिल हुए। वे फूलों की होली मनाने की संकल्पना को अद्भुत बताते हैं। संगीतकार दिलीप सेन ने अपने लोकप्रिय गीत "ओले...ओले" की कुछ लाइन सुनाई। भाजपा के वरिष्ठ नेता और चर्चित समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला और गीत भी सुनाया। 

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, सिद्धि विनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह,आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, संगीतकार दिलीप सेन, धारावाहिक "तेनालीरामा" में कथाचार्य का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज बेरी, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, विमल मिश्र, ओम प्रकाश तिवारी, ब्रजमोहन पांडे, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, उत्तर भारतीय संघ की कार्यकारिणी के सभी सदस्य सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री देवेंद्र तिवारी ने किया।

Tags

Top Post Ad

विज्ञापन Image

Below Post Ad

विज्ञापन Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)