मिली जानकारी के मुताबिक सरसरा गांव में विवाहिता अजोरा बिंद (29) का शव बंद कमरे में रस्सी के सहारे लटकती हुई पाई गई। वही सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने मारने का आरोप लगाया है। मृतका की शादी बरसठी थानाक्षेत्र के सरसरा गांव में विनोद बिंद से लगभग दस वर्ष पूर्व हुई थी। मृतक विवाहिता के दो बच्चे एक बेटा दो वर्ष और एक पांच वर्ष की बेटी है। बच्चो का रो रो कर बुरा हाल है।मृतका का मायका गोपीगंज के भगतपट्टी में है। मृतका के पति के अनुसार पत्नी अजोरा बिंद अभी हाल ही में 12 तारीख को बच्चो के साथ अपनी बहन के घर चकिया गई थी और कल ही घर पर वापस आई थी। रात को अजोरा बिंद परिवार के साथ खाना के खाने के बाद अपने कमरे मे सोने चली गई जबकि पति विनोद बरामदे में ही सो गया। रात को साथ में सोया बच्चा जब रोने लगा तब आंख खुली और पत्नी को आवाज़ दी, न सुनने पर जब कमरे की खिड़की से झांका तो देखा पत्नी रस्सी के फंदे से लटकी थी। घटना की जानकारी विनोद ने पुलिस के साथ मायके वालों को दी। मौके पर पहुंचे मृतका के चचेरे भाई ताराशंकर ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे उसने ससुराली लोगो पर मारने का आरोप लगाया। इस बाबत बरसठी थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वालों से जो तहरीर प्राप्त होगी उसी आधार पर कार्यवाही होगी।
JAUNPUR NEWS : फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान
मई 14, 2024
बरसठी,जौनपुर। थानाक्षेत्र के सरसरा गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
Tags
फॉलो करें