अनोखे अंदाज में नामांकन करने पहुंचे समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य प्रत्याशी अशोक सिंह ने अनोखे अंदाज में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बुधवार को वह अपने समर्थकों के साथ बैलगाड़ी से नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। बैलगाड़ी पर बैठकर हाथ में अपना चुनाव निशान गाना लिए हुए थे जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। नामांकन के बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए और अपने राजनीतिक विरोधियों सपा भाजपा बसपा पर निशाना साधा।
फॉलो करें